अतर्रा: बदौसा में महिला के घर में तोड़फोड़ और कब्जे का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
Atarra, Banda | Apr 5, 2026 बदौसा कस्बे की रहने वाली पीड़िता मंजू ने अपने ही परिजनों पर घर में चोरी, तोड़फोड़ और जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता के साथ बदौसा स्थित अपने मकान पर पहुंची। घर का गेट खोलकर अंदर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे और गृहस्थी का पूरा सामान गायब था।