बिसौली: आसफपुर में कृषि आजीविका सखी प्रशिक्षण में मृदा परीक्षण व जैविक खेती की जानकारी दी गई
Bisauli, Budaun | Jun 23, 2026 आसफपुर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान, आसफपुर में दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को 5 बजे संपन्न हो गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने किया।