रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी नगर की सफाई व्यवस्था का अधिशाषी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
रामगंजमंडी नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी दीपक नागर ने नगर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में सड़क एवं नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पालिका से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक