सहजनवां थाना क्षेत्र के बसिया गांव निवासी प्रदीप यादव पुत्र शिव शंकर यादव ने खलीलाबाद संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शनिवार की दोपहर 1:30 बजे अपने ऊपर लगे जमीन कब्जे के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।उन्होंने शिकायत में कहा कि सरैया निवासी प्रदीप गुप्ता द्वारा उन पर गाटा संख्या 174 की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।