मांडर: विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर में अस्पताल और स्कूल भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Mandar, Ranchi | Feb 26, 2024 मांडर प्रखंड के नवाटाड़ में संत जॉन हाई स्कूल नवाटाड़ परिसर में स्कूल के हॉस्टल निर्माण कार्य और मांडर रेफरल अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की के द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन दोनों योजनाओं की लागत क़रीब ₹4 करोड़ है, जो आने वाले समय में जनता के बेहद महत्वपूर्ण कार्यों में इस्तेमाल होंगे।