कोरांव: कोरांव थाना परिसर में नायब तहसीलदार राम मूरत की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित, शिकायतों के निस्तारण के दिए गए निर्देश
शनिवार को कोरांव थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार राम मूरत ने की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। नायब तहसीलदार ने जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। बड़ोखर में संबंधित एक जमीनी विवाद की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को तलब किया।