कालपी: कालपी में संयुक्त टीमों ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ 24 घंटे निगरानी शुरू की, 4 ओवरलोड ट्रक किए सीज
Kalpi, Jalaun | Jun 13, 2026 कालपी में जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए 24 घंटे का विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। एसडीएम अमित शेखर और सीओ अवधेश कुमार की निगरानी में संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वही शनिवार की भोर सुबह 5 बजे अभियान के दौरान अवैध बालू का परिवहन कर रहे चार ओवरलोड वाहनों को पकड़कर सीज किया गया।