पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने 20 महीने से फरार जेसीबी ठग गिरोह का पर्दाफाश, 40 लाख की मशीन बरामद की
जुरहरा। थाना पुलिस ने जेसीबी ठगी के बड़े मामले में दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 लाख की मशीन बरामद की है। 15 सितंबर 2024 को आरोपी हबीब ने जुरहरी निवासी तारीफ खान से धोखे से जेसीबी का सौदा कर मशीन लेकर जबलपुर फरार हो गया था। बाद में साथी सर्वेश कुमार सिंह संग फर्जी कागजात तैयार किया।