जमुई: कटौना में सनकी पति ने मां, पिता और भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 कटौना गांव में सनकी पति ने मां, पिता व भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी ललिता देवी, पुत्री ईशा कुमारी और पुत्र सन्नी कुमार को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा तीनों घायलों को शुक्रवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद शनिवार की सुबह मलयपुर थाना में आवेदन दिया गया है।