झांसी: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 50 लाख की चांदी पकड़ी गई, पिता-पुत्र नहीं दे पाए हिसाब, जीआरपी ने जीएसटी अफसरों को सौंपा केस
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2026 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में 50 लाख रुपए की चांदी पकड़ी गई है। पिता-पुत्र चांदी को भोपाल से ग्वालियर ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान जीआरपी को शक हुआ तो दोनों के बैग चेक किए गए। तब उसमें 20.05 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले। दोनों आभूषणों के बिल पेश नहीं कर पाए और न ही संतोषजनक जबाव दे पाए।