अशोक नगर: पुरा गांव में 4 साल पुराना जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष खेत पर बवाल में युवक की मौत, एक दर्जन घायल जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर के बहादुरपुर क्षेत्र के पुरा गांव में चार साल से चल रहा जमीनी विवाद शनिवार को शाम 5 बजे खूनी संघर्ष में बदल गया। खेत पर रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रास्ते पर मुरम डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में बदल गया