लखीसराय: एडीजी अमित लोढ़ा ने किया एसपी कार्यालय का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण की समीक्षा
लखीसराय। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, , पटना के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमित लोढ़ा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, का भ्रमण-सह-निरीक्षण किया। सोमवार की संध्या 6:40 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की।