ऊन: शामली के ऊन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Un, Shamli | Apr 13, 2026 सोमवार की शाम 4 बजे झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि ऊन पुलिस चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला—फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की वारदात के संबंध में परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमें में वांछित ठाकुरद्वारा निवासी सतेंद्र नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।