रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने तीन वारंटियों पर कसा शिकंजा, उन्हें घर से दबोचकर भेजा गया जेल
रफीगंज थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि औरंगाबाद न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया