-#कोठी पंचायत में तेंदुए की दहशत, बड्डू गांव में बकरी को मार डाला…
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कोठी के गांव बड्डू में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
-#ग्राम पंचायत कोठी की प्रधान मोनिका देवी और उपप्रधान विजय दीप पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बड्डू, डाकघर दाबला निवासी बलीराम पुत्र शिवराम शाम करीब 5 बजे अपनी बकरी को चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले तेंदुए ने बकरी पर हमला कर उसे मार डाला।
-#शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
-#दोनों पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि तुरंत इलाके में गश्त बढ़ाई जाए, पिंजरा लगाया जाए और पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए।
-#ग्रामीणों ने अपील की है कि शाम और सुबह के समय जंगल व खेतों में अकेले न जाएं। मवेशियों को अंधेरा होने से पहले सुरक्षित स्थान पर लाया जाए और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए।
#BrightNewsHimachal #Ghumarwin #Bilaspur #KothiPanchayat #BadhuVillage #Dabla #HimachalPradesh #HP #LeopardAttack #Tendua #WildAnimal #ManAnimalConflict #MonikaDevi #VijayDeepPathak #Pradhan #UpPradhan #Baliram #Shivram #5PM #Charaai #Goat #Bakri #LivestockLoss #ForestDepartment #HimachalForest #Wildlife #HumanSafety #RuralHimachal #VillageNews #Panchayat #GhumarwinNews #BilaspurNews #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #IndiaNews #HimachalNews #LocalNews #NewsUpdate #HimachalBreaking #TopNews #LatestNews #Compensation #ForestGuard #SafetyAlert #StaySafe #PublicAwareness #MountainArea #HillVillage #HimachalVillages #WildlifeProtection #CommunitySafety #HimachalToday #BilaspurToday #ProtectFarmers #ProtectLivestock #LeopardSighting