मोठ: बारिश में नरक बना सोराई गांव का रास्ता, कीचड़ में धंसी सड़क का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग
Moth, Jhansi | Jul 7, 2026 झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम सोराई की बदहाल कच्ची सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।