बांका: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांका में बाल अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Banka, Banka | Nov 30, 2024 जिला बाल संरक्षण इकाई के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण माह के अवसर पर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांका में शनिवार की दोपहर 12 बजे आयोजित हुआ। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को बाल अधिकार और संरक्षण के महत्व पर जागरूक किया गया।