लाइफलाइन एक्सप्रेस में जिले का स्वास्थ्य अमला निभा रहा अहम भूमिका
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में विश्रामपुर में संचालित लाइफलाइन एक्सप्रेस का लाभ दूर-दराज के जरूरतमंद मरीज उठा रहे है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ जिले का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमला भी सक्रियता से जुटा है। मरीजों के पंजीयन, जांच, मार्गदर्शन एवं उपचार प्रक्रिया में स्वास्थ्य टीम तत्परता से सहयोग कर रही है। समन्वित प्रयासों से जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक नागरिक इस पहल से लाभान्वित हों।
#Surajpur #LifelineExpress #HealthServices #HealthForAll #DistrictAdministration
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @healthcggov @rena_jamil_ias