बहराइच: सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सांड जाने के मामले में CMO ने किया स्पष्टीकरण, बोले- कई मरीज देखे गए
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में चिकित्सा कक्षा में चिकित्सक की कुर्सी के पास जाकर सांड के कागजातों के खाने के वायरल वीडियो के मामले में रविवार शाम को सीएमओ ने बताया कि प्रकरण के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि घटना के पहले और घटना के बाद कई मरीजों का चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।