बहराइच: बहराइच जिले में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 20 अगस्त को आयोजित होगी
बहराइच जिले में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल एम.सी. ध्यानी ने बताया कि जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिको की पत्नियों एवं उनके आश्रितों के भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान व अन्य प्रकार की समस्याओं के निस्तारण हेतु 20 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।