बहराइच: आसाम चौराहे रोड के पास बाइक सवार को बस ने मारी ठोकर, महिला की हुई मौत, युवक घायल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत आसाम चौराहा रोड के पास बाइक सवार को बस ने ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं युवक चोटिल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार किसी काम से जा रहे थे। यहा हादसा रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। जाच जारी है।