बहराइच: बंजारी मोड़ के पास शराब की दुकान के बाहर गंदगी पर ईओ ने लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल
बहराइच के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित बंजारी मोड़ की शराब की दुकान पर नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह ने छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दुकान के बाहर गंदगी का अंबार देखा, जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। ईओ ने दुकान के संचालक को फटकार लगाते हुए जिम्मेदारों का 5 हजार रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।