बहराइच: कटी चौराहा के पास बाइक सवार दंपति को ठोकर मारने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित कटी चौराहा के पास तेज रफ्तार जाइलो कार द्वारा बाइक सवार दंपति को मारी गई ठोकर मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार शाम को पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की पड़ताल की जा रही है।