लाडपुरा: देवली के पास डिवाइडर से टकराकर पति-पत्नी व एक बच्चा घायल, अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 4, 2024 जयपुर से कोटा आने के दौरान आज बाइक डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार पति पत्नी व बच्चा घायल हो गया जिनको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। बाइक सवार फैजान उसकी पत्नी अलीना व बच्चा जयपुर से कोटा के लिए आ रहे थे कि रास्ते मे देवली के निकट डिवाइडर से टकराकर तीनो घायल हो गए जिनको एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल लाया जहां इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।