बहराइच: अकबरपुरा इलाके मे पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता पर दबंगो ने किया हमला घायल अवस्था में पहुंच गए अस्पताल
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के मोहल्ला अकबरपुरा निवासी पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता पर दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। रविवार को अधिवक्ता मोहम्मद इक़बाल ने बताया कि पुरानी रंजीत को लेकर उनके भतीजे को कुछ युवक घसीटकर पीट रहे थे जब वह बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। किस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गये और अस्पताल पहुंचाए गए हैं।