बहराइच: तियारनपुरवा में मामूली विवाद पर भतीजे ने चाचा को पीटा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तियारनपुरवा में भतीजे ने चाचा को जमकर मारा पीटा है। जिससे चाचा घायल हो गए। जिस की शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए बहराइच अस्पताल भेजा। जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि खेत से वापस घर जाते समय भतीजे ने मारा पीटा है।