बहराइच: रहवा गांव के पास पैदल जा रहे राहगीर को तेज़रफ्तार बाइक सवार द्वारा ठोकर मारने के मामले मे बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित विशुनपुर राहु निवासी दायम खान को रहवा गांव के पास श्रावस्ती जनपद के रहने वाले बाइक सवार द्वारा ठोकर मारने के मामले में घायल के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को घायल के भाई सद्दाम ने बताया कि उसका भाई सामान लेने जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मारी थी।