बहराइच: अशोका में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने की पिटाई गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अशोका में दबंगों ने मामूली कहासुनी के बाद अशोका के रहने वाले विजय कुमार की पिटाई कर दी। इस घटना में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को विजय कुमार ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर गए थे इसी दौरान दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी।