बहराइच: बहादुरचक के पास बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार गंभीर अवस्था मे पहुंचाया गया अस्पताल चिकित्सको ने भर्ती कर शुरू किया उपचार
शहर के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहादुरचक के पास रविवार को बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। सूरज पुत्र बाबूलाल असरौरा के निवासी हैं। होली के मौके पर वह बाइक से जा रहे थे इसी दौरान को हादसे का शिकार हो गये और घायल हो गए।