बरेली: बुकिंग के बहाने टुकटुक चालक को बुलाया, सैटेलाइट के पास चार लोगों ने की मारपीट, चालक घायल
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट बस अड्डे के पास विशाल मेगा मार्ट के सामने टुकटुक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी टुकटुक चालक धर्मेंद्र गंगवार को बुकिंग के बहाने बुलाया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना में धर्मेंद्र घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी टुकटुक की चाबी भी