चंदौसी: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रैफर
चंदौसी क्षेत्र में बदायूं रोड स्थित पैराडाइज होटल के सामने तेज रफ्तार शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब अज्ञात बाइक सवार ने आगे चल रहे बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कमल पुत्र हिमांचल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।