अलवर: जल जीवन मिशन पर सवाल, करोड़ों खर्च के बावजूद बलाना गांव प्यासा
Alwar, Alwar | May 31, 2026 अलवर। ग्रामीण क्षेत्र की केसरपुर ग्राम पंचायत के बलाना गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद कई परिवार अब भी नियमित पेयजल से वंचित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पाइपलाइन का काम अधूरा छोड़ दिया गया, कई मोहल्लों तक लाइन नहीं है।