भरगामा: एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कुसमौल पंचायत के वार्ड संख्या-3 में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। लगातार बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया और विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की।