कांके: रांची ज़िले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | Aug 12, 2025 रांची जिला के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों ने समस्याओं को सुना। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया, और शेष को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।