कांके: रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की मिली धमकी
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2025 रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को सोमवार सुबह करीब दस बजे व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, डॉ राजकुमार ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉ राजकुमार ने बताया कि धमकी देने वाले शख्स ने उन्हें कॉल पर कहा कि 15 दिन के अंदर तुम्हें जूते से मार-मारकर रांची से बाहर करूंगा।