कांके: नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के आठवें दिन सीएम ने पारंपरिक रूप से निभाई स्थानीय रस्म
Kanke, Ranchi | Aug 12, 2025 नेमरा में दिवंगत शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म के आठवें दिन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय मान्यताओं के अनुरूप सीएम हेमंत सोरेन ने रस्म निभाया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन के परिवार के कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन नेमरा में रहकर पूरे विधि विधान से श्राद्धकर्म की परंपरा निभा रहे हैं।