Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
updatesthenirmal
बस्ती की बेटी ने गायकी से रोशन किया नाम, सितारा खातून की आवाज के मुरीद हुए लोग..... #Bhojpuriviral #trendingvideo #nonfollowers #everyonefollowers #facebookpost
Basti, Basti
| Nov 4, 2026
#bhojpuriviral
#trendingvideo
#nonfollowers
#everyonefollowers
#facebookpost
MORE NEWS
दीपावली त्योहार को लेकर बस्ती शहर में रूट डायवर्जन प्लान..
Basti, Basti | Nov 4, 2026
गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में बस्ती के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता कार्यक्रम में हुए शामिल #लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ #भाजपा_बस्ती #BJP #गोरखपुर #सुशासन #राष्ट्रहित #लोकतंत्र #nanflores #foryouシ #highlight #trendingreels
Basti, Basti | Nov 4, 2026
बस्ती: दलित युवक की मौ**त पर आक्रोश, 15 नवंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम..... #facebookviral #tranding #bastinews #everyonefollowers #non
Basti, Basti | Nov 4, 2026
शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर रमेश चौहान ने दी श्रद्धांजलि बस्ती। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी शके निधन पर आम जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश चौहान (जनपद बस्ती) एवं राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान भोपाल स्थित उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Basti, Basti | Nov 4, 2026
*बस्ती में दीपावली, लक्ष्मी विसर्जन और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 से 12 नवंबर तक होगा प्रतिमा विसर्जन, 6 नवंबर से चलेगा कंट्रोल रूम* *जनपद बस्ती, 4 नवंबर 2026* आगामी दीपावली, लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन एवं छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने की। इसमें जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था तथा प्रतिमा विसर्जन एवं छठ पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि सभी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रखी जाएं। सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील रखते हुए चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहें तथा एंबुलेंस की व्यवस्था भी सक्रिय रखी जाए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अलर्ट मोड पर रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि दीपावली पर पटाखों की दुकानों पर अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाएं। प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रहें तथा पर्याप्त मात्रा में बालू और पानी की व्यवस्था रखी जाए। दुकानों के आसपास सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थलों, पूजा स्थलों और घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के समुचित प्रबंध किए जाएं। जलाशयों एवं नदियों में विसर्जन के दौरान गोताखोरों, नाव एवं बचाव दल की व्यवस्था उपलब्ध रहे। छठ पूजा के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि उक्त त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रशासनिक कक्ष कलेक्ट्रेट बस्ती में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष नं0 *05542-247128* है। कन्ट्रोल रूम में कार्मिक की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है। तैनात कार्मिक अपने निर्धारित समयावधि में कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहकर दीपावली एवं लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन से सम्बन्धित सूचना/शिकायत प्राप्त होने पर निस्तारण हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत करायेंगे। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम आगामी *6 नवम्बर से क्रियाशील* किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के निर्धारित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम आगामी *10, 11 एवं 12 नवम्बर* को प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारी विसर्जन स्थलों एवं निर्धारित मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर लें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मानसी दहिया, डी0एफ0ओ0 डा0 शिरीन, अपर जिलाधिकारी ज्ञानचन्द गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 संजीव कुमार, एस0ई0 विद्युत मो0 खालिद, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, उमाकान्त तिवारी, राजेश यादव, अहमद फरीद खान सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाददाता हरि ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 4, 2026
Basti, Basti | Nov 4, 2026
*बस्ती में दीपावली और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त और आईजी ने अमहट घाट, जीआईसी मैदान और आईटीआई पटाखा बाजार का किया निरीक्षण* *जनपद बस्ती, 04 नवम्बर 2026 * दीपावली पर्व और आगामी मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अमहट घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल, जीआईसी मैदान और आईटीआई परिसर स्थित पटाखा बिक्री स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। *अमहट घाट पर विसर्जन की तैयारियों का जायजा* अमहट घाट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन के लिए प्रकाश, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विसर्जन स्थल पर सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। . *पटाखा बाजार में अग्नि सुरक्षा पर विशेष जोर* जीआईसी मैदान परिसर में पटाखा बिक्री की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। निर्देश दिया कि दोनों बिक्री स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहन तैनात रहें। प्रत्येक दुकान के बाहर पानी और सूखी रेत से भरी तीन से चार बाल्टियां रखी जाएं। दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी हो तथा दुकान के अंदर ज्वलनशील सामग्री बिल्कुल न रखी जाए। अधिकारियों ने विद्युत सुरक्षा पर भी जोर दिया। कहा कि दुकानों में बिजली की फिटिंग सुरक्षित होनी चाहिए और कहीं भी खुले अथवा लटकते तार नहीं होने चाहिए। प्रत्येक दुकान का विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त किया जाए। सभी दुकानों पर *'यहां धूम्रपान करना सख्त मना है'* का बोर्ड लगाया जाए। *एंबुलेंस, फर्स्ट एड किट और शिफ्टवार ड्यूटी के निर्देश* पटाखा बिक्री स्थलों पर एंबुलेंस की व्यवस्था रखने और प्रत्येक दुकान में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर लगाने, जीआईसी मैदान के किनारे जमा कीचड़ हटवाने तथा बिक्री स्थलों पर शिफ्टवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को भी कहा गया, ताकि पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी ज्ञानचन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। *प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि दीपावली पर पटाखे निर्धारित स्थलों से ही खरीदें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्ग और घाट का ही प्रयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना ही सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी।* .. संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 4, 2026
बस्ती। बस्ती सदर विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी अरविंद पाल जी इन दिनों अपने सहज, सरल और मिलनसार व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली के पावन अवसर पर उनके द्वारा जिस तरह बिना किसी भेदभाव, ऊंच-नीच और दिखावे के कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों के बीच मिठाई एवं उपहारों का वितरण किया जा रहा है, उसकी चर्चा पूरे विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। अरविंद पाल का यह प्रयास केवल दीपावली की शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से वह कार्यकर्ताओं और मित्रों के साथ अपने आत्मीय संबंधों को भी मजबूत कर रहे हैं। राजनीति में जहां अक्सर पद और प्रतिष्ठा के साथ दूरियां बढ़ जाती हैं, वहीं अरविंद पाल का यह सहज व्यवहार लोगों के बीच एक अलग संदेश दे रहा है। उनकी इस पहल को कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान, अपनापन और सामाजिक समरसता की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। दीपावली के इस पर्व पर खुशियां बांटने की उनकी यह पहल सदर विधानसभा में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Basti, Basti | Nov 4, 2026
बस्ती की बेटी ने गायकी से रोशन किया नाम, सितारा खातून की आवाज के मुरीद... - Basti News