Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
bashishthkumarpandey
Basti, Basti
| Sep 20, 2026
MORE NEWS
Basti, Basti | Sep 21, 2026
बस्ती: डॉ. मोहम्मद आकिब के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर आजाद की अपील, रुधौली क्षेत्र में निकली सत्ता परिवर्तन यात्रा.. #बस्ती #रुधौली #चंद्रशेखरआजाद #आजादसमाजपार्टी #निर्मलअपडेट्स #भीमआर्मी #डॉ_मोहम्मद_आकिब #सत्तापरिवर्तनयात्रा #रुधौलीविधानसभा #चुनाव #राजनीति #Basti #Rudhauli #thenirmalupdates #बस्ती
Basti, Basti | Sep 21, 2026
*बस्ती में जन्मोत्सव बना मानवता का पर्व, पूरे परिवार ने लिया देहदान का संकल्प* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 19 दिसंबर 2026 * जहाँ लोग जन्मदिन पर केक काटते हैं और जश्न मनाते हैं, वहीं बस्ती के एक परिवार ने अपनी बेटी के जन्मोत्सव को मानवता की मिसाल बना दिया। देहदान जैसा बड़ा संकल्प लेकर इस परिवार ने साबित कर दिया कि असली खुशी दूसरों के काम आने में है। शहर के गांधी नगर स्थित गौरीदत्त धर्मशाला में शनिवार शाम *जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट, बस्ती* के तत्वाधान में एक भव्य और प्रेरणादायी देहदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के लिए देहदान के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जागरूक करना था *जन्मदिन पर लिया महादान का संकल्प -* कार्यक्रम के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी *कुलभूषण अग्रहरी, उनके पुत्र कुलदीप अग्रहरी एवं पुत्रवधू मानसी अग्रहरी* ने अपनी पुत्री के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक साथ देहदान का संकल्प पत्र भरकर पूरे समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद भी अगर हमारा शरीर किसी के काम आ सके, तो इससे बड़ा पुण्य और कोई नहीं। इस अवसर पर पूर्व में ही देहदान का संकल्प ले चुके समाजसेवी *बालजी लाल श्रीवास्तव* को मंच से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनका कार्य पूरे जनपद के लिए प्रेरणा है। *मंच पर डॉक्टरों ने समझाया देहदान का महत्व -* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *महर्षि वशिष्ठ राजकीय मेडिकल कॉलेज बस्ती के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार* रहे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाने के लिए देह की कमी एक बड़ी चुनौती है। एक देहदानी का शरीर सैकड़ों डॉक्टरों को तैयार करता है, जो आगे चलकर लाखों लोगों की जान बचाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्राचार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. पूजा यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चन्द्र अग्रहरी, अग्रहरी समाज के प्रादेशिक कोषाध्यक्ष, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर बैच लगाकर और स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है - परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। देहदान ज्ञान का दान है, जो कभी व्यर्थ नहीं जाता। हमारे पूर्वजों ने राष्ट्र और समाज के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया, अब हमारी बारी है कि हम आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जाएं। क्या हम सिर्फ संपत्ति छोड़कर जाएंगे या एक ऐसी सोच भी जो मानवता के काम आए। अक्सर लोग सोचते हैं कि देहदान करने से आत्मा को शांति नहीं मिलती, या अंतिम संस्कार नहीं हो पाता, जो कि पूरी तरह से एक भ्रम है। विज्ञान कहता है कि मृत्यु के बाद शरीर का कोई अस्तित्व नहीं, लेकिन वही शरीर अगर किसी मेडिकल छात्र को मानव शरीर की संरचना सिखा दे, तो वह डॉक्टर बनकर अनगिनत जिंदगियां बचाएगा। यह संकल्प दर्शाता है कि बस्ती जैसे छोटे शहर में भी अब लोग बड़ी सोच के साथ आगे आ रहे हैं। यह कार्यक्रम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो आने वाले समय में बस्ती को देहदान के क्षेत्र में प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाएगा। जरूरत है तो बस इस चिंगारी को आग में बदलने की, ताकि हर व्यक्ति गर्व से कह सके - मेरे जाने के बाद भी मेरा शरीर देश के काम आएगा। ट्रस्ट के संस्थापक एवं निदेशक *इंजी. अंशुल पटेल* ने कहा, "देहदान में विश्व कल्याण की भावना निहित है। हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। जब एक छात्र देहदानी के शरीर से सीखता है, तो उसके सामने सिर्फ एक शरीर नहीं, बल्कि एक मौन शिक्षक होता है जो बिना बोले सब कुछ सिखा जाता है।" कार्यक्रम के अंत में संकल्प लेने वाले परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे देहदान के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर समाज में फैलाएं। इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर ओमप्रकाश पाठक, सत्यप्रकाश पटेल, करन पाठक, प्रवेश चौधरी, शिवम त्रिपाठी, जयदीप चौधरी, अमित श्रीवास्तव सहित लगभग 600 लोगों ने भविष्य में देहदान का संकल्प पत्र भरने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन अविनाश श्रीवास्तव और उनकी भजन मंडली ने किया। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 20, 2026
लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने समाज को किया संगठित मेहदावल विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव विश्वकर्मा पूजनोत्सव में उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान, प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ विश्वकर्मा सम्मेलन संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड क्षेत्र में रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं विश्वकर्मा सम्मेलन का भव्य आयोजन सांथा स्थित अलंकार गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि पीपीगंज चेयरमैन एवं मेहदावल विधानसभा 312 के भावी प्रत्याशी लक्ष्मण विश्वकर्मा* रहे, जबकि *विशिष्ट अतिथि मेहदावल प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा* रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर थे। उन्होंने ही स्वर्ग लोक, द्वारका नगरी और भगवान के अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था। आज हम जो भी तकनीक और हुनर देख रहे हैं, उसके जनक भगवान विश्वकर्मा ही हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर अपने हुनर को और निखारना चाहिए तथा समाज को एकजुट रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि दीप नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज मेहनती और ईमानदार समाज है। यह समाज अपने खून पसीने से देश का निर्माण करता है। हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज का नाम रोशन करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर विश्वकर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, धर्मदेव विश्वकर्मा, रामप्यारे विश्वकर्मा, रामआसरे विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, अंजली शर्मा, प्रतिभा शर्मा, अनुपम विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Sep 20, 2026
एमएलसी शिक्षक चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उठे मुद्दे एमएलसी शिक्षक चुनाव में राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं-राजीव यादव बस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट) का कार्यकर्ता सम्मेलन पटेल चौक स्थित ड्रीम स्वराज मैरेज लॉन में संपन्न हुआ। इसमे फैजाबाद गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जनपदों के संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशीय कोषाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र वर्मा जी व संचालन जिला प्रवक्ता बाबूराम ने किया। सम्मेलन में गोरखपुर फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी राजीव यादव ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का चुनाव है,इसमें राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप हरगिज नहीं होना चाहिए। प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि वास्तव में स्वतन्त्र व सेवारत शिक्षक होना चाहिए, तभी वह सदन में शिक्षकों के हित के साथ मजबूती से खड़ा रह सकता है। अध्यक्षता कर रहे प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, अब समय है कि हम सदन में भी अपने प्रत्याशी को भेजें, जिससे हमारी लड़ाई और भी मजबूत हो सके। सम्मेलन में महेंद्र राय, पवन यादव, इनामुल हक,नागेंद्र कुमार,अरविंद यादव,डॉ घनश्याम तिवारी, रमेश यादव,बृजेश चौधरी, बिरजू सरोज,संदीप वर्मा,नंद किशोर यादव, दीपक सिंह प्रेमी, तौआब अली आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में संगठन के सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष, मंत्री सहित ध्रुवनारायण,सत्यप्रकाश,बाबूराम ,अनिरुद्ध ,राकेश सिंह,डॉ कमलेश,बृजेश वर्मा,शिवमूर्ति चतुर्वेदी , डॉ श्रवण गुप्ता ,विपिन,अजीत,सुनील मौर्य,अशोक चौधरी,डॉ फूलचंद्र ,शिव प्रकाश,अजय राव ,राजेश ,गणेश वर्मा ,राम भान, वीरेन्द्र यादव,राहुल, शैलेन्द्र चौधरी,फूलचंद्र ,विजय चौधरी ,रणविजय सिंह,मो. उमर,जयप्रकाश चौधरी आदि पदाधिकारी, प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Sep 20, 2026
*बाल लीलाओं से वृंदावन बना बस्ती, ‘बाल गोकुलम-2026’ में 70 नन्हे कृष्णों ने मन मोहा* *जनपद बस्ती, 20 सितंबर 2026।* संस्कृति और संस्कारों को समर्पित अग्रणी संस्था संस्कार भारती, बस्ती इकाई द्वारा आयोजित ‘बाल गोकुलम-2026’ का भव्य और भावपूर्ण आयोजन शनिवार को श्रीहरि मैरिज हॉल, नेहरू तिराहा, मालवीय रोड, बस्ती में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों के बाल कृष्ण स्वरूप को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं वृंदावन बस्ती में उतर आया हो। कार्यक्रम का शुभारंभ योगेश्वर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप विग्रह के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिन्हा (महामंत्री, संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत), विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह (उपाध्यक्ष, गोरक्ष प्रांत), डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा (उपाध्यक्ष, गोरक्ष प्रांत), पूर्णिमा तिवारी (अध्यक्ष, बस्ती इकाई) एवं डॉ. राजेश कुमार मिश्र (महामंत्री, बस्ती इकाई) द्वारा किया गया। संस्था के ध्येय गीत ‘कला संकल्पना...’ के सामूहिक गायन से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इसके पश्चात डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा ने संस्कार भारती की स्थापना, उद्देश्य एवं ‘मन में संस्कार, सृजन में संस्कार’ के ध्येय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। *तोतली वाणी और मधुर लीलाओं से जीता दिल* पूरे जिले से आए लगभग 70 प्रतिभागी बच्चों ने राधा-कृष्ण, बाल गोपाल, माखन चोर, मुरलीधर के रूप में मंच पर मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। किसी ने बांसुरी की धुन पर रास रचाया, तो किसी ने अपनी तोतली वाणी में गीता के श्लोक, सूरदास के पद और कृष्ण भजनों का सजीव पाठ कर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों की मासूम अदाओं और बाल लीलाओं ने पूरे सभागार को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका सुप्रिया उपाध्याय एवं सत्या मिश्रा (उपाध्यक्ष, संस्कार भारती बस्ती) ने निभाई। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री डॉ. राजेश कुमार मिश्र एवं मंत्री सरिता शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। *मुख्य अतिथि ने कहा - बस्ती में वृंदावन के दर्शन हुए* अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिन्हा ने कहा, “आज बस्ती में बैठकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं वृंदावन में बाल लीलाओं का साक्षात दर्शन कर रहा हूँ। कृष्ण का स्वरूप ही इतना मोहक है कि हर कोई उनकी ओर खिंचा चला आता है। आज के पाश्चात्य दौर में जब अभिभावक फैंसी ड्रेस में बच्चों को कार्टून कैरेक्टर बनाते हैं, वहां संस्कार भारती का यह प्रयास कि हमारे बच्चे अपने आराध्य, अपने महापुरुषों के रूप में आएं, यह अत्यंत सराहनीय और संस्कारों को जीवित रखने वाला है।” प्रांतीय उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की यह प्रस्तुति अद्भुत है। ईश्वर इनके अंदर के इस सात्विक गुण को सदैव बनाए रखें। उन्होंने आयोजन के लिए बस्ती इकाई की पूरी टीम को बधाई दी। *विजेताओं के नाम -* कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय एवं निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। *दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार -* नील विशनानी, श्री त्रिपाठी *द्वितीय पुरस्कार -* रघुराज प्रताप सिंह, हेनल बिस्नानी, अतुलिका सिंह, रिद्धि ओझा *तृतीय पुरस्कार -* रिशिता, कृष्णवी श्रीवास्तव, अनानी फतवानी, वेदांत पाठक, प्राजंल मिश्रा सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था की अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उर्मिला पांडेय, निर्मला वर्मा, उषा पांडेय, कमला वर्मा, लता सिंह, शालिनी मिश्रा, सरिता शुक्ला, मीरा मिश्रा, मधुबाला श्रीवास्तव, स्नेहलता मिश्रा, राधिका शुक्ला, प्रीति श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, प्रिया शुक्ला, अंकित गुप्ता, रत्नेश पाण्डेय, भक्ति नारायण श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद उपाध्याय सहित सैकड़ों अभिभावक और संस्कार भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 20, 2026
*आर्य समाज नई बाजार बस्ती में ‘बड़ा रविवार’ पर वैदिक सत्संग, यज्ञ एवं सूर्य नमस्कार कर की सूर्योपासना* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 20 सितंबर 2026 आर्य समाज, नई बाजार, बस्ती में ‘बड़ा रविवार’ के पावन अवसर पर एक विशेष वैदिक सत्संग एवं योग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय के नेतृत्व में सूर्य उपासना करते हुए वैदिक विधि से यज्ञ किया तथा निरोगी जीवन के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास किया। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय के ब्रह्मत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में योग शिक्षिका कामना पाण्डेय मुख्य यजमान तथा योग शिक्षिका नीलम मिश्रा एवं शताक्षी मिश्रा सहायक यजमान के रूप में उपस्थित रहीं। यज्ञ एवं सत्संग को संबोधित करते हुए योगाचार्य ने सूर्य उपासना के आध्यात्मिक, मानसिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दैनिक संध्या व उपासना के मंत्रों में हम सूर्यदेव की आराधना करते हुए ऋग्वेद के अमर वाक्य _"सूर्य आत्मा जगतस्तस्थुषश्च"_ का उद्घोष करते हैं। इसका स्पष्ट अर्थ है कि सूर्य ही संपूर्ण चराचर सजीव व निर्जीव संसार की आत्मा हैं और उनकी उपस्थिति ही धरती पर जीवन का मुख्य आधार है। वैदिक प्रमाण देते हुए कहा कि शास्त्रों में _‘आरोग्यं भास्करादिच्छेत्’_ कहा गया है, अर्थात स्वस्थ शरीर और दीर्घायु की प्राप्ति सूर्यदेव की कृपा और उनकी किरणों के सेवन से ही संभव है। आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार करता है कि प्रातःकालीन सूर्य की किरणें विटामिन-डी का सर्वोत्तम स्रोत हैं, जो अस्थियों एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ बनाती हैं। योग शिक्षिका कामना पाण्डेय ने बताया कि सूर्य नमस्कार केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि सूर्य की किरणों के सान्निध्य में की जाने वाली सर्वांगीण साधना है। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, मानसिक तनाव दूर होता है और आत्मबल में वृद्धि होती है। योग शिक्षिका नीलम मिश्रा ने लोगों को प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देने, सूर्य नमस्कार करने तथा सात्विक जीवन शैली अपनाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर नितेश कुमार, महिमा आर्य, मनीषा आर्य, अविरल गुप्ता, उपेंद्र शर्मा, गणेश आर्य, विश्वनाथ आर्य, रिमझिम, राजेश्वरी, दृष्टि, नैनसी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, राधा देवी, शिव श्याम सहित बस्ती शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, योगाभ्यासी एवं आर्य समाज से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 20, 2026
सड़क निर्माण से रुधौली के विकास को नई रफ्तार देने में जुटे विधायक राजेंद्र चौधरी कई नई सड़कों का कराया निर्माण, अनेक मार्ग प्रस्तावित; बोले- रुधौली विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई नई सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही अनेक सड़कें प्रस्तावित हैं, जिनके निर्माण की दिशा में आगामी समय में कार्य किए जाने की योजना है। विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से न केवल लोगों का आवागमन आसान होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार जैसी सुविधाओं तक पहुंच भी सुगम बनती है। इसी सोच के साथ रुधौली विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नई सड़कों का निर्माण कराया गया है। वहीं, जिन स्थानों पर अभी सड़क निर्माण की आवश्यकता है, वहां के मार्गों को प्रस्तावित किया गया है। आने वाले समय में इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में और अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक ने अपने विकास के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल सड़कों का निर्माण कराना ही नहीं, बल्कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र को विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा, "मेरा संकल्प है कि रुधौली विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाया जाए। इसके लिए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान और जनसुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता है।" उन्होंने भरोसा जताया कि विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए रुधौली विधानसभा क्षेत्र को बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
Basti, Basti | Sep 20, 2026