औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
श्रमिकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रम विभाग के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में भी योग दिवस मनाया गया। जिसमे सुबह 8 बजे से औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों से योग प्रशिक्षक द्वारा योग कराया गया हैं।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक तनाव के बीच संतुलन स्थापित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। योग सत्र के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए योग एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे। प्रशिक्षक द्वारा उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा “हर घर, हर दिन योग” के संकल्प को अपनाने की शपथ ली। उपस्थित श्रमिकों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh