कटनी नगर: अमदरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर 1 यात्री हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटनी के दूर दराज इलाके अंतर्गत आने वाले अमदरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में यात्री के पैर हाथ व सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है। घायल यात्री को एंबुलेंस की सहायता से कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।