कटनी नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने खिरहनी चौकी के पास 4 ग्राम स्मेक के साथ महिला को किया गिरफ्तार
कटनी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत खिरहनी चौकी के पास से एक महिला से पुलिस ने चार ग्राम स्मेक की जप्त, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा जी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार एसपी अभिजीत रंजन जी के निर्देशन पर कार्रवाई की जा रही है जिस पर महिला से चार ग्राम स्मेक वर्तमान कीमत ₹40000 की जप्त कर एनडीपीएस की कार्यवाही की है।