कटनी नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती में देर रात डीजे बजाने पर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत मामला हुआ दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती में देर रात डीजे बजाने पर पुलिस ने मौके पर जाकर डीजे को जब्त कर डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि लगातार आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है।