झाडोल: पैंथर ने किया गाय पर हमला गाय की मौत ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जिले के झाड़ोल उपखंड क्षेत्र के देवास गांव में एक पैंथर ने ने बीड़े में में चर रही गाय का शिकार कर लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई । जानकारी के अनुसार देवास निवासी मिट्ठू सिंह पुत्र वदन सिंह झाला के बीड़े में सुबह गाय चर रही थी। इसी दौरान सुबह 10 बजे पैंथर ने गाय पर हमला कर दिया पास में खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे तो पैंथर मौके से भाग निकला।