जगाधरी: यमुनानगर के रेलवे स्टेशन के मेंन गेट पर स्थित शिव मंदिर के पास एक अज्ञात का मिला शव , रेलवे पुलिस कर रही है जांच।
यमुनानगर के रेलवे स्टेशन के मेंन गेट पर आज रेलवे पुलिस को सूचना मिली के एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है,उसका शव रेलवे स्टेशन के बाहर गेट पर पड़ा हुआ है । पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। लेकिन उसकी कलाई पर अमित और सोनिया लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को 72 घण्टो के लिए शवग्रह में रखवा दिया है ।