जगाधरी: यमुनानगर के रेलवे स्टेशन के पास बने ब्रिज से एक महिला लाइन पार करते समय आई ट्रेन की चपेट में। टक्कर लगने से गिरी यमुना म
यमुनानगर के रेलवे स्टेशन के पास बने ब्रिज से एक महिला लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई और टक्कर लगने से वह यमुना नहर में गिर गई। इस महिला के पहले से डॉक्टर की पर्ची मिली है, जिस पर संतोष नाम लिखा हुआ है और एड्रेस तिलक नगर का लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से इस महिला की तलाश करेगी और तिलक नगर में जाकर भी पूछताछ की जाएगी ।