आज दिनांक 27/07/2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा कृषि उत्पाद बाजार समिति (वि.) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाजार समिति में फेज-II के तहत निर्माण कराए गए विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फेज-II के तहत एक प्रशासनिक भवन, एक निबंधन कार्यालय एवं कर्मियों हेतु एक कैंटीन का निर्माण किया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी को अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटवाते हुए हस्तांतरण की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराने निर्देश दिया गया।
इस दौरान सहायक समाहर्ता एवं सहायक दंडाधिकारी श्री राजकृष्ण झा , अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार, सहायक निदेशक (शष्य), जिला कृषि विपणन पदाधिकारी मोतिहारी जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी, मोतिहारी श्री शशि कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026