भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
#प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री दिनेश सिंह के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी आगमन पर सोमवार को नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा दिनेश सिंह को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना पूरे प्रतापगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है। वहीं कस्बे में आशीष खंडेलवाल, पूर्व प्रधान विनोद 'बबलू' पांडेय की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने भी समर्थकों ने स्वागत समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संजय मिश्रा, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह, भाजपा पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #BJPUttarPradesh