गुना नगर: कलेक्टर ने पेंशनर पार्क का किया निरीक्षण, पेंशनरों से मुलाकात की
गुना पुरानी कलेक्ट्रेट में पेंशनर पार्क का 21 अप्रैल की शाम को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निरीक्षण किया। पार्क में बनी यज्ञशाला की संरचना उपयोगिता और विभिन्न औषधीय पौधों का निरीक्षण कर जानकारी ली। पेंशनरों ने कलेक्टर को पार्क में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां लेखक कलाकार साहित्यकारों की उपलब्धियां से अवगत कराया। DM ने पार्क को विकसित करने आश्वासन दिया।