गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी से उमरी रोड पर लगे जाम में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाती ऑटो फंसी, अबॉर्शन हुआ, वीडियो वायरल
गुना में नानाखेड़ी मंडी से उमरी रोड पर 21 अप्रैल की सुबह 7 से 9 बजे तक लगे जाम के वीडियो वायरल है। इसी दौरान नानीपुरा गांव से गर्भवती काजल पत्नी विक्रम सहरिया को अस्पताल ले जा रही ऑटो जाम में फंसी, महिला का ऑटो में ही अबॉर्शन हो गया। नानाखेड़ी मंडी गेट से उमरी रोड पर थोक फल सब्जी मंडी लगती है, यही पर केंद्रीय विद्यालय है और मंडी के वाहनों से जाम लगता है।