पताही थाना क्षेत्र के बड़का बलुआ गांव में रविवार को मछली बिक्री के दौरान एक किसान से करीब 85 हजार रुपये छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित किसान ने पताही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की जानकारी शाम 5:00 बजे हुई है।